किसान भाईयों व बहनो नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन और ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र -संचालनायल कृषि एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के सहयोग से आपको सलाह है कि, पशुओं में पुँछकटवा रोग या डेगनाला रोग मुख्यतः भैंस जाति के पशुओं में होता है। डेगनाला एक फफुंद (फंगस) से पैदा होने वाला रोग है। इस बीमारी में पशुओं के कान, पूँछ एवं खुर सूखने लगते है और अंततः सड़ कर गिर जाते है। पशु भोजन करना बंद कर देता है एवं दिनों दिन कमजोर होते जाता है। पशुओं को फफुंदी लगा हुआ चारा-दाना एवं भूसा नहीं खिलायें। गौशालाओं में नियमित रूप से फिनाईल एवं चूने के पानी का छिड़काव करें। शरीर के संक्रमित भाग को नीम के पत्ते को पानी में उबाल कर उसी पानी से घाव को साफ करें, धन्यवाद।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||