नमस्कार किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और पशुपालन विभाग, उदयपुर के सहयोग से आपको सलाह है कि, मुर्गी में रानीखेत रोग का मुख्य कारण विषाणु है। रानीखेत रोग का संचारण पक्षियों में अन्य संक्रमित पक्षियों के मल, दूषित वायु और उनके दूषित पदार्थ (दाना, पानी, उपकरण, दूषित वैक्सीन, कपडे आदि) के स्पर्श से फैलता है। इस रोग के लक्षण दिखाई देने के कुछ दिनों बाद पक्षियों की मौत हो जाती है। इस रोग से 30 से 40 प्रतिशत तक मुर्गियों की मृत्यु हो जाती है। इस रोग से रोकथाम के लिए लासोटा टीका, R2B टीका, रानीखेत का टीकाकरण करें, धन्यवाद।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||