पशुओं में थनैला रोग का उपचार की जानकारी

नमस्कार किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और पशुपालन विभाग, झालावाड़ के सहयोग से आपको सलाह है कि, थनैला रोग या स्तनशोथ दुधारू पशुओं को लगने वाला एक रोग है। थन में सूजन आ जाती है तथा वह छूने पर गर्म लाल व कठोर लगता है. इसके अलावा, थनों से गाढ़ा, हल्का पीला, खून मिला हुआ द्रव निकलता है जो थन से खींचने पर कठिनाई से बाहर निकलता है. कभी-कभी यह फोड़े का रूप भी ले लेता है जो बाहर की तरफ फूटता है. इसके अलावा, दूध में छोटे-छोटे थक्के आने लगते हैं| दूध दुहने के पश्चात् थन की यथोचित सफाई लिए लाल पोटाश या सेवलोन का प्रयोग करें। दूधारू पशुओं में दूध बन्द होने की स्थिति में ड्राई थेरेपी द्वारा उचित ईलाज कराएं। थनैला होने पर तुरंत पशु चिकित्सक की सलाह से उचित इलाज कराएं, धन्यवाद।

Content Files
Content Comments
Likes Dislikes
Comment Author Date
Be the first to post a comment...
Content Tags