नमस्कार, किसान भाइयों रिलायंस फाउंडेशन प्रस्तुत, फसल की कटाई हो जाने पर प्रत्येक 3 वर्ष में फसल मौसम शुरू होने के पूर्व, एक बार मिट्टी की जांच अवश्य कराएं। मृदा नमूना लेने हेतु 1 एकड़ क्षेत्र में लगभग 8 से 10 स्थानों से "V" आकार के 6 इंच गहरे गड्ढे बनाएं। खेत के सभी स्थानों से प्राप्त मिट्टी को एक साथ मिलाकर 1/2 किलोग्राम का एक संयुक्त नमूना बनाए। नमूने की मिट्टी से कंकड़, घास आदि अलग करें। सूखे हुए नमूनों को कपड़े की थैली में भरकर कृषक का नाम, पता, खसरा संख्या, मोबाइल नंबर, आधार संख्या, उगाई जाने वाली फसलों आदि का ब्यौरा दें। नमूना प्रयोगशाला को प्रेषित करें अथवा "परख" मृदा परीक्षण किट द्वारा स्वयं परीक्षण करें। यह जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र, आकुशपुर, गाजीपुर से प्राप्त की गई है धन्यवाद।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||