नमस्कार, किसान भाईयों व बहनो, रिलायंस फाउंडेशन और ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची, झारखंड के सहयोग से किसानों को सलाह दी जाती है कि वे सरसों के फसल को अधिक पकने न दें, जिससे दाने बिखरने के कारण खराब हो जाते हैं। फसल के परिपक्वता के बाद तुरंत गहाई करने की सलाह दी जाती है। बीज को अच्छी तरह सुखा कर ही भण्डारण करें| भण्डारण के समय बीज में नमी प्रतिशत 6-8 % से ज्यादा नही होनी चाहिए|
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||