मक्का की फसल के लिए उठी हुई क्यारी से बुवाई की विधि

नमस्कार, भाइयो व बहनो, रिलायंस फाउंडेशन और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर के सहयोग से किसानों को सलाह है कि रेज्ड बेड विधि से मक्का की बुवाई के लिए रेज्ड बेड प्लांटर को ट्रैक्टर के पीछे लगाकर चलाया जाता है। इसकी सहायता से एक ही समय में मेड और गहरी नाली बनाई जा सकती है। इसमें मेड पर बीजों की बुवाई की जाती है, रेज्ड बेड पद्धति से मक्का की बुवाई करने पर अधिक वर्षा की स्थिति में खेतों में जलभराव की स्थिति निर्मित नही होती, वर्षा का अधिक जल नाली के माध्यम से बाहर निकल जाता है। जलभराव न होने से तना सडन की संभावना कम होती है तथा फसलों उर्वरक एवं निदानाशक डालने हेतु पयाप्त जगह मिलती है, जिससे मक्के की पैदावार में बढ़ोतरी होती है, धन्यवाद|

Content Files
Content Comments
Likes Dislikes
Comment Author Date
Be the first to post a comment...
Content Tags