किसान भाईयों व बहनो नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन और ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र-संचालनायल कृषि एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के सहयोग से आपको सलाह है कि, धान की फसल से अच्छी पैदावार लेने के लिये 40 किग्रा नाइट्रोजन, 24 किग्रा फॉस्फोरस, 16 किग्रा पोटाश प्रति एकड़ की दर की आवश्यकता होती है। डीएपी खाद की अनुपलब्धता की स्थिति में 50 किग्रा यूरिया, 100 किग्रा (20:20:0:13) एन.पी.के, 27 किग्रा पोटाश अथवा 65 किग्रा यूरिया, 100 किग्रा (12:32:16) एन.पी.के, 50 किग्रा एस. एस. पी. अथवा 100 किग्रा यूरिया, 150 किग्रा एस. एस. पी. 27 किग्रा पोटाश आदि उर्वरकों की अनुशंसा की जाती है। साथ ही वर्मी कम्पोस्ट 1 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से उपयोग किया जा सकता है। धन्यवाद|
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||
Copyright © 2026 Reliance Foundation. All Rights Reserved. Terms & Conditions. Privacy Policy.