बरसात के मौसम में बकरी के लिए अंतःपरजीवी का प्रबंधन

नमस्कार, किसान भाईयों व बहनो, रिलायंस फाउंडेशन और पशुपालन विभाग, रायपुर के सहयोग से आपको सलाह है कि बरसात में बकरियों के पेट में कृमियों (फीताकृमि, गोलकृमि, यकृतकृमि) की संख्या बढ़ जाती है वे परजीवी बकरियों में उनकी आहार नाल, रक्त या यकृत आदि में निवास करते हैं| रोगी बकरियों में शारीरिक कमजोरी, दस्त लगना, कभी-कभी दस्त के साथ खून आना, शरीर में खून की कमी होना आदि लक्षण दिखाई देते हैं। आन्तरिक परजीवी के अण्डे संक्रमित बकरी के मल के साथ बाहर निकलते है व स्वस्थ बकरियों को संक्रमित करते हैं। इसके आक्रमण से बचाव तथा उपचार के लिए नियमित रूप से बकरी के मल की जाँच कराकर कृमिनाशक दवा अल्बेन्डाजोल आदि देनी चाहिए। कृमि नाशक दवा तीन से चार माह के अंतराल पर खासकर वर्षा ऋतु शुरू होने के पहले और बाद अवश्य दें, धन्यवाद।

Content Files
Content Comments
Likes Dislikes
Comment Author Date
Be the first to post a comment...
Content Tags