बकरी में एंटरोटॉक्सीमिया रोग के लक्षण और टीकाकरण प्रबंधन

नमस्कार, किसान भाईयों व बहनो, रिलायंस फाउंडेशन और पशुपालन विभाग, रायपुर के सहयोग से आपको सलाह है कि बकरियों में फड़किया रोग बकरी और भेड़ में पाया जाने वाला मुख्य जीवाणु जनित रोग है, जो मुख्यत: जुलाई-अगस्त में होती है। फड़किया रोग में भेड़-बकरियों में आफरा हो जाता है। पेट में तेज दर्द होने से भेड़-बकरी बेचैन होकर उछलने-कूदने लगती है। इस बीमारी के प्रारम्भिक लक्षण खाना-पीना छोड़ देना, चक्कर आना तथा खूनी दस्त करना हैं। रोग से बचाव के लिए अधिक प्रोटीन युक्त चारा कम मात्रा में खिलाना चाहिए। यदि किसी भेड़–बकरी का पेट फूला हुआ हो तो उस पशु को 10 से 20 ग्राम मीठा सोडा देना चाहिए। फिड़किया रोग से बचाव के लिए साल में दो बार पशुओं का टीकाकरण अवश्य करवाना चाहिए। वर्षा का मौसम शुरू होने से पहले तीन माह से ऊपर के सभी पशुओं को टीका लगवा देना चाहिए, धन्यवाद।

Content Files
Content Comments
Likes Dislikes
Comment Author Date
Be the first to post a comment...
Content Tags