संकर धान की फसल में उर्वरक प्रबंधन की जानकारी 

किसान भाईयों व बहनो नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विज्ञान केंद्र, कांकेर के सहयोग से आपको सलाह है कि, संकर धान को सामान्य धान से अधिक समन्वित पोषक तत्वों की आवश्यकता पड़ती है। इसके लिए 150 किलोग्राम नत्रजन 75 किलोग्राम फास्फोरस तथा 60 किलोग्राम पोटाश एवं आवश्यकतानुसार 25 किलोग्राम जिंक सल्फेट प्रति है० की आवश्यकता होती है। रोपाई के समय नत्रजन की आधी मात्रा तथा फास्फोरस व पोटाश की पूरी मात्रा डाली जाय। शेष नत्रजन की मात्रा दो बराबर भागों में कल्ले निकलते समय तथा गोभ अवस्था (बूटिंग) समय टॉप ड्रेसिंग के रूप में प्रयोग करना चाहिये।, धन्यवाद|

Content Files
Content Comments
Likes Dislikes
Comment Author Date
Be the first to post a comment...
Content Tags