किसान भाइयों व् बहनों नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन प्रस्तुत, कृषि मौसम सलाह सेवाएँ-संचालनायल कृषि एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अनुसार, मिट्टी परीक्षण हेतु मिट्टी का नमूना एकत्र करना- नमूना लेने से पूर्व खेत के समान गुणो वाली सम्भव इकाईयो में बांटकर हर इकाई से अलग-अलग प्रतिनिधि नमूना लेना चाहिये| नमूना सामान्यत: फसल बोने के एक माह पहले लेकर परीक्षण हेतु भेजना चाहिये ताकि समय पर परिणाम प्राप्त हो जायें| नमूना एकत्रीकरण हेतु आवश्यक सामग्री - खुरपी, फावडा, बाल्टी या ट्रे, कपडे एवं प्लास्टिक की थैलियां, पेन, धागा, सूचना पत्रक, कार्ड आदि|
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||