नमस्कार, किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि विज्ञान केंद्र, बालाघाट के सहयोग से आपको सलाह है की, धान की फसल में शीथ ब्लाइट को नियंत्रित करने के लिए टेबुकोनाजोल 50% +ट्राइफ्लोक्सीस्ट्रोबिन 25% WG की 80 ग्राम मात्रा को प्रति एकड़ की दर से 150 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। धान की रोपाई के 25-30 दिन बाद निराई-गुड़ाई करें और प्रति एकड़ धान की फसल में 17 किलोग्राम यूरिया और 13 किलोग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश (एम.ओ.पी.) किग्रा एकड़ की दर से डालें। अधिक जानकारी के लिए रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री हेल्पलाइन 1800419880 पर संपर्क करें, धन्यवाद।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||