नमस्कार, भाइयो व बहनो, रिलायंस फाउंडेशन और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर के सहयोग से किसानों को सलाह है कि कपास में गुलाबी सुंडी एक हानिकारक कीट है| प्रारम्भिक अवस्था में ये सूंडियाँ हल्के सफेद रंग की होती हैं परन्तु बाद में इनका रंग गुलाबी हो जाता है| गुलाबी सुंडी से ग्रसित फूलों के हिस्से आपस में जुड़ जाते हैं और पूरी तरह नहीं खुलते इसकी वजह से कपास की फसल का उत्पादन कम हो जाता है और फाइबर की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है| कपास की बुआई के 90-120 दिन के बीच में अण्डा परजीवी ट्राईकोग्रामा अथवा ट्राइकोकार्ड के तीन कार्ड (60000 अण्डे) प्रति एकड़ के हिसाब से छोड़ें तथा कीटनाशक का प्रयोग सावधानी पूर्वक तथा दो कीटनाशक मिलाकर छिड़काव नहीं करें, धन्यवाद।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||