नमस्कार, पशुपालक भाइयों रिलायंस फाउंडेशन प्रस्तुत, पशुपालक भाई पशुओं को गर्मी से बचाव हेतु ध्यान दें। पशुओं को तेज धूप में न रहने दें जहां तक संभव हो छायादार स्थान पर रखें। पशु घर के आसपास छायादार पेड़ लगाएं। तथा छत 10 फीट ऊंचाई पर रखें। दिन में तीन से चार बार ताजा पानी पिलाएं। रात को सोने से पहले भी पशुओं को पानी पिलाये। सुबह-शाम पशुओं को नहलाएं हरा चारा अवश्य दें। यह जानकारी पशुपालन विभाग, गाजीपुर से प्राप्त की गई है, धन्यवाद।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||