किसान भाईयों व बहनो नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन और छत्तीसगढ़ राज्य पशुधन विकास विभाग के सहयोग से आपको सलाह है कि, ब्रूसेलोसिस रोग गाय, भैंस में ब्रूसेला नामक जीवाणु से होता है वह रोग पशुओं से मनुष्यों में तथा मनुष्यों से पशुओं में संपर्क में आने से फैलता है। ब्रूसेलोसिस के कारण अधिकांश गाय एवं भैसो में सात माह की गर्भावस्था में गर्भपात हो जाता है, इसकी रोकथाम के लिये सभी 4 से 6 माह के आयु की बछिया में ब्रूसेल्लाअबोर्टस स्ट्रेन-19 का टीका लगाया जाना आवश्यक है। यह टीका पशु के जीवन में एक ही बार लगता है।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||