पशुओं के लिए पैरा के यूरिया उपचार करने की विधि  

किसान भाईयों व बहनो नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन और पशुचिकित्सालय झीट-पाटन, दुर्ग के सहयोग से आपको सलाह है कि, पैरा के यूरिया उपचार हेतु एक क्विंटल पैरा कुट्टी को 6 इंच मोटी परत फर्श में फैला दें। 4 किलोग्राम यूरिया को 50 ली. पानी में घोलकर फैले हुए पैरा कुट्टी में छलनी से छिडकाव करें। इसके बाद एक क्विंटल पैरा कुट्टी को पुनः पहले से बिछे हुए पैरा कुट्टी में डाले। पुनः 4 किलोग्राम यूरिया को 50 ली. पानी में घोलकर छलनी से छिड़काव करें। इस प्रकार एक बार में 5 से 10 क्विंटल पैरा कुट्टी को यूरिया घोल से छिड़काव करें। पैरा कुट्टी को सुरक्षित स्थान पर दबाकर रखने के बाद पॉलीथिन या बोरी से बने पाल से ढक दें, ताकि हवा का आवागमन ना हो सके। 21 दिनों के पश्चात् खिलाने वाले उपचारित पैरा को थोड़े देर खुले में रहने दे फिर पशु को खिलाएं।, धन्यवाद|

Content Files
Content Comments
Likes Dislikes
Comment Author Date
Be the first to post a comment...
Content Tags