पशुओं में संक्रामक रोग की रोकथाम हेतु सलाह

किसान भाईयों व बहनो नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन और पशुचिकित्सालय झीट-पाटन, दुर्ग के सहयोग से आपको सलाह है कि, पशुओं में संक्रामक रोग प्रकोप होने पर स्वस्थ पशु का दूध निकाले तत्पश्चात् रोगी पशु का दूध निकाले एवं हाथ बर्तन आदि को एंटीसेप्टीक घोल जैसे लाल दवा आदि से साफ करें। संक्रामक रोग से मृत पशु को गांव के बाहर लगभग 1.5 मीटर गहरे गड्डे में चूने या नमक के साथ दफना देवें। मृत पशु के सम्पर्क में रही वस्तुओं व स्थान को भी फिनाइल, लाल दवा (पोटेशियम पर्मेगनेट) आदि से एक के साथ कीटाणु रहित करें। पशु बाड़ा के आसपास मक्खी, मच्छर, कीट इत्यादि पनप न सकें, इसके लिये यथासंभव घोल का छिड़काव करें। नियमित अन्तः एवं बाह्य परजीवी नाशक औषधि का प्रयोग पशु चिकित्सक की सलाह से करें।, धन्यवाद|

Content Files
Content Comments
Likes Dislikes
Comment Author Date
Be the first to post a comment...
Content Tags