नमस्कार, किसान भाईयों व बहनो, रिलायंस फाउंडेशन और ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची, झारखंड के सहयोग से किसानों को सलाह है कि, लंगड़ा बुखार गाय में होने वाली एक महत्वपुर्ण जीवाणु जनित रोग है। इस रोग का संक्रमण बहुत तीव्र रूप से देखने को मिलता है जिसमें मृत्युदर काफी ज्यादा होती है। इसके जीवाणु जमीन में सालो साल जीवति रहते हैं और अनुकुल अवसर पाकर पशुओं को अपना निशाना बनाते हैं। यह बिमारी मुख्यतः गायों में देखने को मिलती है परन्तु बकरी, भेड़ आदि जानवर भी इससे प्रभावित हो सकते है। सभी उम्र और नस्ल के गाय इससे प्रभावित होते हैं पर 4-24 महीने उम्र के जानवरों में यह संक्रमण ज्यादा देखने को मिलता है। अधिक जानकारी के लिए रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18004198800 पर संपर्क करें, धन्यवाद।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||