नमस्कार, किसान बहनो व भाइयों, रिलायंस फाउंडेशन और पशुपालन विभाग, बहराइच से आपको सलाह है कि मुर्गियो के स्वास्थ्य प्रबंधन में टीकाकरण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक टीका एंटीबॉडी का उत्पादन करने के लिए पक्षी की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाकर किसी विशेष बीमारी को रोकने में मदद करता है मुर्गियो में मैरेक्स रोग से बचाव के लिए- एम.डी.वैक्सीन जन्म से 1 दिन में, लासोटा टीका जन्म से 5 दिवस में, गम्बोरो रोग से बचाव के लिए इन्टरमीडिएट टीका 15 दिवस व 25 दिवस, रानीखेत रोग से बचाव के लिए आर-2 बी वैक्सीन जन्म से 8 सप्ताह व 12 सप्ताह में, फाउल पॉक्स रोग से बचाव के लिए फाउल पॉक्स वैक्सीन 10 सप्ताह में टीकाकरण करना चाहिए।, धन्यवाद|
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||