जैविक खाद बनाने की विधि- नीम का तेल एवं सब्जी की फसल में इसका प्रयोग कैसे करें

नमस्कार, किसान भाइयों व बहनो, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर से आपको सलाह है कि नीम तेल बनाने के लिए अच्छे से सुखे हुए नीम बीज (निंबोली) को खल या उपकरण में बारीक चूर्ण बना लें। पिसे हुए चूर्ण को 1 किलो तौल कर 10 लीटर साफ पानी में रात भर भिगो कर रखें। इसके बाद इसे एक सूती कपड़े से छान लें। कीट के प्रकोप के आधार पर 1 लीटर पानी में 1 चम्मच लिक्विड साबुन को अच्छी तरह घोलें। इसके बाद 3-4 ml नीम तेल को मिलाएँ। इस घोल को स्प्रे पंप में लेकर पौधों की पत्तियों और कीट प्रभावित क्षेत्र में स्प्रे करें। पौधों की सभी सतहों को पूरी तरह से गीला होने तक इसका छिड़काव करें। अधिक गर्म या अधिक ठंडे पाने में नीम का घोल बनाकर स्प्रे न करें। सप्ताह में लगभग एक बार नीम के तेल का स्प्रे आप अपने पौधों पर कर सकते हैं।, धन्यवाद|

Content Files
Content Comments
Likes Dislikes
Comment Author Date
Be the first to post a comment...
Content Tags