बैकयार्ड कुक्कुट पालन

नमस्कार, किसान भाइयों व बहनो, रिलायंस फाउंडेशन और पशुपालन विभाग, रायपुर से आपको सलाह है कि अंडे की बढ़ती मांग को देखते हुए बैकयार्ड मुर्गी पालन अच्छी कमाई वाला रोजगार का साधन है। यह एक ऐसा व्यवसाय है, जो आय का अतिरिक्त साधन बन सकता है। यह व्यवसाय बहुत कम लागत में शुरू किया जा सकता है और इसमें मुनाफा भी काफी ज्यादा है. बैकयार्ड पोल्ट्री में असील, कड़कनाथ, ग्रामप्रिया, स्वरनाथ, वनराजा, कारी उज्जवल और कारी उत्तम जैसी नस्लों का पालन किया जाता है। बैकयार्ड मुर्गी पालन में मुर्गियों को आंगन या घर के पिछवाड़े में पड़ी खाली जगह में आसानी से पाला जा सकता है। इसमें आप देसी मुर्गियों का चयन कर अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। ये मुर्गियां आहार के रूप में हरे चारे और घर की बची फल-सब्जियों के छिलके, अनाज, खरपतवार के बीच दाने और कीड़े मकोड़े आदि खाकर अपना जीवन यापन कर लेती हैं।, धन्यवाद|

Content Files
Content Comments
Likes Dislikes
Comment Author Date
Be the first to post a comment...
Content Tags