केंचुआ खाद बनाने का तरीका 

नमस्कार, किसान भाईयों व बहनो, रिलायंस फाउंडेशन और ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची, झारखंड के सहयोग से किसानों को सलाह है कि, केंचुआ खाद बनाने के लिए पहले ऐसे स्थान का चुनाव करें, जहाँ धूप नहीं आती हो, लेकिन वो स्थान हवादार हो। ऐसे स्थान पर 2 मीटर लम्बा एवं 1 मीटर चौड़ी जगह के चारों ओर मेड़ बना लें जिससे कम्पोस्टिंग पदार्थ इधर-उधर बेकार न हो| सबसे पहले नीचे 6 इंच का एक पर्त जिसमें आधा सड़ा हुआ गोबर या वर्मी कम्पोस्ट हो, इसमें थोड़ा उपजाऊ मिट्टी मिलाकर फैला दें। जिसमें केंचुआ को प्रारम्भिक अवस्था में भोजन मिल सके। इसके बाद 1500-2000 केंचुआ प्रति वर्ग मी. के हिसाब से उसमें डाल दें| इसके बाद 3-4 परत में गोबर तथा घर एवं रसोई घर की सब्जियों के अवशेष आदि को डाल कर गोबर कि परत से ढक दे| ऐसे में 50-60 दिनो में वे केंचुआ खाद तैयार हो जयेगा|  अधिक जानकारी के लिए रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री हेल्पलाइन 18004198800 पर संपर्क करें, धन्यवाद।

Content Files
Content Comments
Likes Dislikes
Comment Author Date
Be the first to post a comment...
Content Tags
Get In Touch

Reliance Corporate Park 5 TTC Industrial Area,

Thane-Belapur Road, Ghansoli,

Navi Mumbai - 400701, Maharashtra

Follow Us

Kisan Grow

Machli

Copyright © 2026 Reliance Foundation. All Rights Reserved.