नमस्कार, किसान भाईयों व बहनो, रिलायंस और ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, और ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविध्यालय, पुसा, समस्तीपुर, बिहार, के सहयोग से आपको सलाह है कि, मक्के के फसल में तना छेदक कीट के नुकसान के लक्षण है कि युवा लार्वा कोमल मुड़ी हुई पत्तियों को खाता है जिससे पत्तियों मे छोटे-छोटे छिद्र बन जाते है। पुराना लार्वा तने में छेद करता है और आंतरिक ऊतकों को खाता है। जिससे तने पर छेद और सुरंग देखी जा सकती है| इसके नियंत्रण के लिए अंडा परजीवी ट्राइकोग्रामा चिलोनिस को 30,000 अंडे/एकड़ की दर से साप्ताहिक अंतराल पर तीन बार छोड़ें| अधिक जानकारी के लिए रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री हेल्पलाइन 18004198800 पर संपर्क करें, धन्यवाद|
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||
Copyright © 2026 Reliance Foundation. All Rights Reserved. Terms & Conditions. Privacy Policy.