नमस्कार, किसान भाईयों व बहनो, रिलायंस और ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, और ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविध्यालय, पुसा, समस्तीपुर, बिहार, के सहयोग से आपको सलाह है कि, गेहूं का पत्ती रतुआ बीमारी कवक से होती है | इस रोग के स्पोर्स हवा द्वारा फसल को संक्रमित करते हैं, रोग से ग्रसित पौधे की पत्तियों पर भूरे रंग के धब्बे दिखाई देते हैं जो बाद में काले हो जाते है. रोगी पत्तियां जल्दी सूख जाती हैं जिससे प्रकाश संश्लेषण में भी कमी आती है और दाने हल्के रह जाते है| यह रोग पौधों में विकास के शुरुवाती चरणों में दिखाई देता है| इसके नियंत्रण के लिए अनुसंशित फफुन्द्नाशक का छिडकाव करे| अधिक जानकारी के लिए रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री हेल्पलाइन 18004198800 पर संपर्क करें, धन्यवाद|
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||
Copyright © 2026 Reliance Foundation. All Rights Reserved. Terms & Conditions. Privacy Policy.