नमस्कार, किसान भाईयों व बहनो, रिलायंस फाउंडेशन और पशुपालन विभाग, दुर्ग के सहयोग से आपको सलाह है कि बर्ड फ़्लू मुख्य रूप से पक्षियों को संक्रमित करते हैं, लेकिन मनुष्यों को भी संक्रमित करते है। यह रोग संक्रमित पक्षियों या उनके स्राव के संपर्क में आने या अधपके मुर्गे या अंडे खाने से भी हो सकता है। बर्ड फ़्लू के लक्षण खांसी, बुखार, गले में खराश, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। संक्रमित पक्षियों या उनके मल के संपर्क से बचें| अपने हाथों को नियमित रूप से साबुन और पानी से धोएं| पोल्ट्री को अच्छी तरह से पकाएं| सुरक्षात्मक उपकरण जैसे फेस मास्क, दस्ताने और आंखों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा उपकरण पहनें, धन्यवाद।
Comment | Author | Date |
---|---|---|
Be the first to post a comment... |
Copyright © 2025 Reliance Foundation. All Rights Reserved.