किसान भाईयों व बहनो नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विभाग, दुर्ग के सहयोग से आपको सलाह है कि, प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान योजना (पीएम-आशा योजना) के तहत् अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली एवं सोयाबीन फसलों का उपार्जन 15 फरवरी 2025 से 15 मई 2025 तक एवं चना एवं मसूर फसल का उपार्जन 01 मार्च 2025 से 30 मई 2025 तक व सरसों फसल का उपार्जन 15 फरवरी 2025 से 15 मई 2025 तक की अवधि में किया जावेगा। फसलों के उपार्जन हेतु उत्पादक कृषकों का फसलवार और मौसमवार एकीकृत कृषक पोर्टल में पंजीयन होना आवश्यक है। एकीकृत किसान पोर्टल में जल्द से जल्द पंजीयन करवाएं, ताकि अरहर, चना, मसूर, सरसों इत्यादि फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकें, धन्यवाद।
Comment | Author | Date |
---|---|---|
Be the first to post a comment... |
Copyright © 2025 Reliance Foundation. All Rights Reserved.