नमस्कार, किसान भाईयों व बहनो, रिलायंस फाउंडेशन और ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची, झारखंड के सहयोग से किसानों को सलाह है कि, सरसों के फसल में निराई-गुड़ाई एक प्रमुख तकनीक है जो खरपतवारों को नियंत्रित करने में सहायक हो सकती है। बुआई के 30 दिनों के बाद बाद पहली निराई-गुड़ाई करें। इसके बाद, 15 दिन के अंतराल पर या आवश्यकता के अनुसार इस प्रक्रिया को दोहराया जा सकता है। निराई-गुड़ाई करने से फसल को अच्छी तरह से पोषण मिलता है और खरपतवारों को कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, हाथों से निराई-गुड़ाई करने में अधिक समय लग सकता है। इसलिए बड़े क्षेत्रों में इस विधि के लिए आप छोटे कृषि यंत्रों का सहारा ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री हेल्पलाइन 21004198800 पर संपर्क करें, धन्यवाद|
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||