नमस्कार, बहनों और भाइयों, आई सी ए आर-केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मथुरा, पशुपालन विभाग बूंदी और रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से महिला बकरी पालकों को सलाह है कि बकरी उद्यमिता के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए कृत्रिम गर्भाधान लाभदायक तकनीक है। बकरियाँ ग्रामीण भारत में छोटे और सीमांत किसानों के लिए महत्वपूर्ण हैं, पशु गणना के अनुसार, अधिकांश बकरियाँ गैर- उन्नत नस्ल की हैं। उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृत्रिम गर्भाधान प्रभावी तरीका है| इससे उच्च गुणवत्ता वाली बकरियां विकसित होती हैं, जो अधिक दूध, बच्चे और मांस उत्पादन देती हैं। प्राकृतिक प्रजनन की तुलना में ए.आई. से नस्ल सुधार तेजी से होता है एवं खर्च में कमी आती है। इच्छुक बकरीपालक कृत्रिम गर्भाधान से संबंधित जानकारी के लिए केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मथुरा, उत्तर प्रदेश के किसान एकल खिड़की: 0565-2970999 पर या अधिक जानकारी के लिए रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री नं. 1800-419-8800 पर संपर्क करें, धन्यवाद|
Comment | Author | Date |
---|---|---|
Be the first to post a comment... |
Copyright © 2025 Reliance Foundation. All Rights Reserved.