किसान भाईयों व बहनो नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विभाग, बहराइच के सहयोग से आपको सलाह है कि खरीफ में ज्वार की खेती के लिए भूमि की तैयारी के लिए सबसे पहले खेत की गहरी जुताई करे| जुताई के पश्चात् खेत में प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 100 क्विं./हें. पुरानी गोबर की खाद को डालें| खाद डालने के तुरंत बाद खेत की जुताई कर खाद को मिट्टी में अच्छे से मिला दे| इसके बाद खेत में पानी लगाकर पलेव करे| पलेव के बाद मिट्टी सूख जाने पर रोटावेटर लगाकर खेत की गहरी जुताई करे| इससे मिट्टी भुरभुरी हो जाती है, और फिर पाटा लगाकर खेत को समतल कर दिया जाता है। जल निकासी का पूरा प्रबंध होना चाहिए।, धन्यवाद|
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||