वर्मी कंपोस्टिंग (केंचुआ खाद) तैयार करने की विधि और सावधानियाँ

नमस्कार, किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर के सहयोग से आपको सलाह है की, केंचुआ खाद बनाने के लिए कार्बनिक कचरे में कम से कम 20% पुराना (ताज़ा नहीं) गोबर मिलाकर पत्तियाँ, घास व सब्ज़ी-फलों के छिलकों को 15–20 दिन सड़ाकर पिट में लगभग 50 सेमी तक भरें और 3–4 दिन बाद उपयुक्त केंचुए (आईसीनिया फोइटिडा, यूड्रिलस यूजुनी, पेरियोनिक्स एक्सकेवेटस) छोड़ें। 35–60% नमी, 20–40 C:N अनुपात और 20–35°C तापमान बनाए रखें, पानी छिड़ककर पिट को गीली बोरियों से ढकें और इसे छायादार, अंधेरी जगह पर रखें। कीटनाशकों का उपयोग न करें, काँच-प्लास्टिक अलग रखें, चिड़ियाँ-दीमक-चींटियों से बचाव करें और खाद निकालते समय केंचुओं को नुकसान न पहुँचाएँ; यह प्रक्रिया गड्ढों, प्लास्टिक डिब्बों या बाल्टियों में भी सफलतापूर्वक की जा सकती है, धन्यवाद।

Content Files
Content Comments
Likes Dislikes
Comment Author Date
Be the first to post a comment...
Content Tags