नमस्कार किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के सहयोग से किसानों को सलाह है कि मृदा परीक्षण हेतु नमूना वाले स्थान से घास-फूस, कचरा आदि को हटाकर अंग्रेजी के ‘‘वी’’ आकार का गड्ढा 0-15 से.मी. या 6 इंच गहरा बनाकर नमूना एकत्रित करें। खेत से 10-15 स्थानों से नमूने एकत्रित करें। नमूना को छायां में सुखावें। एकत्रित मृदा नमूने को बराबर चार भागों में बांटे एवं आमने-सामने के दो भागों को रखें, एवं दो भागों को फेंक दें। इस प्रक्रिया को तब तक अपनाएं जब तक मृदा नमूनें का भार लगभग आधा किलो रह जाए। आधा किलों नमूने को साफ कपड़े या पॉलीथीन की थैली में भरकर किसान अपना नाम, पता, खेत की संख्या/नाम, आगामी बोवाई की जाने वाली फसल का नाम एवं सिंचाई का साधन आदि जानकारी के साथ मृदा परीक्षण प्रयोगशाला भेजें।, धन्यवाद।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||
Copyright © 2026 Reliance Foundation. All Rights Reserved. Terms & Conditions. Privacy Policy.