सोयाबीन फसल में प्रभावी कीट प्रबंधन हेतु इल्लियों के जैविक व यांत्रिक नियंत्रण के लिए खेत में प्रति हेक्टेयर 20–25 पक्षी बैठने के स्टैंड तथा 20 फेरोमोन ट्रैप लगाएं; इसके साथ ही तंबाकू की इल्ली, सेमीलूपर व गर्डल बीटल की रोकथाम के लिए लैम्बडा साइहेलोथ्रिन 4.9 CS (300 मिली/हेक्टेयर) या एमेमेक्टिन बेंजोएट 1.9 EC (425 मिली/हेक्टेयर), पत्ती खाने वाली इल्लियों के नियंत्रण के लिए क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 18.5 SC (150 मिली/हेक्टेयर), तथा रस चूसने वाले कीटों एवं येलो वेन मोज़ेक रोग के वाहकों से बचाव के लिए थियामेथोक्सम 25% WG (150 मिली/हेक्टेयर) का प्रयोग करें—विशेष सावधानी के तौर पर किसी भी कीटनाशक का छिड़काव बारिश या खराब मौसम में बिल्कुल न करें और मौसम पूरी तरह साफ होने के बाद ही छिड़काव कार्य संपन्न करें (अधिक कृषि परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 8779500400 पर संपर्क करें अथवा WhatsApp Channels पर “RFIS मध्य प्रदेश” फॉलो करें; स्रोत: ग्रामीण मौसम सेवा केंद्र, आर. ए. के. कृषि महाविद्यालय, सीहोर MP)।