पशुपालकों के लिए सलाह – पशु शेड की सुरक्षा एवं बेबेसियोसिस से बचाव
पशुओं को बारिश, तेज हवाओं और ठंड से बचाने के लिए शेड/गौशाला की छत, दीवार और फर्श मजबूत रखें तथा सूखी घास या भूसा बिछाएं। बेबेसियोसिस (तेज बुखार, लाल पेशाब) के लक्षण दिखाई देने पर पशु चिकित्सक की सलाह से शरीर के वजन के अनुसार 2–3 मिलीग्राम/किग्रा Berenil तथा Liver Extract के साथ Vitamin B-Complex का उपयोग करें।