नमस्कार किसान भाइयों एवं बहनों, रिलायंस फाउंडेशन एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग व जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के सहयोग से आपको सलाह दी जाती है कि मध्य प्रदेश राज्य में अक्टूबर माह के दौरान गेहूँ की खेती के अंतर्गत असिंचित क्षेत्रों में जे.डब्ल्यू.-17, जे.डब्ल्यू.-3173, जे.डब्ल्यू.-3211, एच.आई.-1531, एच.आई.-8627 (कठिया), सुजाता एवं सी-306 जैसी शीघ्र पकने वाली उपयुक्त किस्मों की बुवाई करें, तथा बीजोपचार हेतु थिरम 1.5 ग्राम + बाविस्टिन 1 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपयोग करें। वहीं आलू की अगेती खेती के लिए कुफ़री चंद्रमुखी, कुफ़री अशोक, कुफ़री जवाहर एवं कुफ़री पुखराज किस्मों का चयन करें, और आलू के बीजोपचार हेतु कार्बोक्सिन + थिरम मिश्रण 200 ग्राम प्रति क्विंटल बीज की दर से उपयोग करें। अधिक जानकारी के लिए RF-Chatbot WhatsApp नंबर 8779500400 पर संपर्क कर सकते हैं तथा RFIS मध्य प्रदेश WhatsApp Channel को फॉलो करें।