नीम आधारित जैव कीटनाशक तैयार करने की विधि एवं सब्जियों की फसल में उपयोग

किसान भाईयों व बहनो नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विज्ञान केंद्र, वाराणसी के सहयोग से आपको सलाह है कि नीमास्त्र तैयार करने के लिए 5 किलोग्राम नीम की हरी पत्ती या 5 किलो नीमोली (3 से 8 माह पुरानी) एवं देशी गौमूत्र की आवश्यकता होती है। दोनों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें व 100 लीटर पानी (प्लास्टिक ड्रम) में डुबाये। 5 लीटर देशी गौमूत्र व 1 किलोग्राम गोबर को लकड़ी की सहायता से अच्छी तरह मिला दें। ड्रम को सूती कपड़े से बांधकर 48 घण्टे के लिए छोड़े, दिन में तीन बार 2-3 मिनट लकड़ी की सहायता से हिलाते रहे। इस नीमास्त्र का उपयोग धान में कीड़े की रोकथाम हेतु 250 लीटर प्रति हेक्टेयर की दर छिड़काव करें। यह नीमास्त्र एफिड, जेसिड, मिलीबग, थ्रीप्स, सफेद मक्खी के लिए अत्यंत प्रभावशील है।, धन्यवाद।

Content Files
Content Comments
Likes Dislikes
Comment Author Date
Be the first to post a comment...
Content Tags