किसान भाइयों और बहनों नमस्कार, रिलायंस फ़ाउंडेशन प्रस्तुत, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र- संचालनायल कृषि एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अनुसार, किसान भाइयों को धान एवं अन्य फसल बोने के लिए तैयार रहने तथा सोसाइटी से उन्नत बीज उठाकर भंडारण करने की सलाह दी जाती हैं। जिन किसान भाइयो के पास पानी का साधन हो वो खेतों में 1 या 1.5 इंच पानी पलाकर जुताई करें ताकि खरपतवार का बीज नष्ट हो जाए। खेत की साफ सफाई एवं मेड़ों की मरमत आवश्यक रूप से इस समय करना चाहियें। एवं धान की नर्सरी के लिए गोबर खाद की व्यवस्था कर लेवें।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||
Copyright © 2026 Reliance Foundation. All Rights Reserved. Terms & Conditions. Privacy Policy.