धान की कतार बोनी विधि के लिए आवश्यक बीज मात्रा की जानकारी

किसान भाईयों व बहनो नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन और ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र-संचालनायल कृषि एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के सहयोग से आपको सलाह है कि, धान की कतार बोनी विधि से बुवाई करने पर बीज मात्रा 80-90 कि.ग्रा./हे. प्रति हेक्टेयर की दर आवश्यक होती है, 20 से.मी. की दूरी पर कतारों में बीज बोए। बोवाई से पूर्व स्वयं उत्पादित बीजों को 17% नमक के घोल से उपचारित कर पुष्ट बीजों का चयन करें। प्रमाणित या आधार श्रेणी के बीजो को पैकेट में प्रदाय किये गये फफूदनाशक एजोस्पाइरिलम तथा पी.एस.बी. कल्चर 5-10 ग्राम प्रति कि.ग्रा. की दर से उपचारित करें। शीघ्र एवं मध्यम अवधि वाली धान के किस्मों की कतार बोनी करें, जिससे बियासी की आवश्यकता नहीं होती एवं धान 10-15 दिन पहले पक जाता है,  धन्यवाद।

Content Files
Content Comments
Likes Dislikes
Comment Author Date
Be the first to post a comment...
Content Tags
Get In Touch

Reliance Corporate Park 5 TTC Industrial Area,

Thane-Belapur Road, Ghansoli,

Navi Mumbai - 400701, Maharashtra

Follow Us

Kisan Grow

Machli

Copyright © 2026 Reliance Foundation. All Rights Reserved. Terms & Conditions. Privacy Policy.