किसान भाईयों व बहनो नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विज्ञान केंद्र, गाजीपुर के सहयोग से आपको सलाह है कि ज्वार के बीजों की बुवाई ड्रिल और छिड़काव दोनों विधियों से की जाती है। बुआई के लिए कतार के कतार की दूरी 45 सेंटीमीटर रखें और बीज को 4 से 5 सेंटीमीटर गहरा बोयें। यदि बीज अधिक गहराई पर बोया गया हो, तो बीज का जमाव अच्छा नहीं होता, क्योंकि भूमि की उपरी परत सूखने पर काफी कड़ी हो जाती है।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||